मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

ओम पुरी



ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे।
🎂जन्म की तारीख और समय: 18 अक्तूबर 1950, अम्बाला
⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 06 जनवरी 2017, अँधेरी
 ओम पुरी का जन्म अम्बाला, पंजाब में हुआ हुआ था जिसे आज कल हरियाणा कहा जाता है। 

इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। 
पत्नी: नंदिता पुरी (विवा. 1993–2013), सीमा कपूर (विवा. 1991–1991)
भाई: वेद पुरी
बच्चे: ईशान पुरी
माता-पिता: तारा देवी, Tek Chand Puri
 उनके पिता रेलवे और इंडियन आर्मी में थे। ओम पुरी के पैरेंट्स के पास उनके जन्म का न तो कोई सर्टिफिकेट था और न ही उन्हें उनकी जन्मतिथि याद थी। उनकी मां ने उन्हें बताया था कि वो हिंदू फेस्टिवल दशहरा से दो दिन पहले पैदा हुए थे। जब वो स्कूल जाने लगे, तब उनके अंकल ने उनका बर्थडे 9 मार्च 1950 दर्ज कराया, लेकिन जब ओम पुरी मुंबई पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि साल 1950 में दशहरा कब मनाया गया था और उसी हिसाब से उन्होंने खुद की बर्थडेट 18 अक्टूबर लिखी। ओम पुरी का बचपन बहुत गरीबी में बीता था। फिर किस्मत बदली और उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन वो मुश्किल दौर में तब आए, जब दूसरी बीवी संग उनका मनमुटाव हो गया। 
ओमपुरी की विवादों से भरी जिंदगी
ओम पुरी ने ऐसा बचपन जिया था, जिसमें कोई खुशियां नहीं थीं। जब वो 6 साल के थे, उनके पिता रेलवे में कर्मचारी थे, उन पर सीमेंट चोरी का आरोप लगा और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। इसके बाद उनका परिवार बेघर हो गया था। पेट पालने के लिए ओम पुरी के भाई वेद प्रकाश पुरी ने रेलवे में कुली की नौकरी की और ओम पुरी एक दुकान पर चाय बेचने लगे। अपने परिवार को सहारा देने के लिए ओम पुरी ने कई तरह की नौकरी की। वो रेलवे ट्रैक से कोयला भी इकट्ठा करते थे, ताकि घरवालों का पेट पाल सकें। बाद में उनका और उनके भाई के बच्चों का पालन-पोषण एक नौकरानी शांति ने किया।
ओम पुरी ने कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की। उनकी दिल तक जाने वाली आवाज की दुनिया कायल थी। फिल्मों से ज्यादा वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने साल 1991 में डायरेक्टर और राइटर सीमा कपूर से शादी की थी, जो एक्टर अन्नू कपूर की बहन हैं। हालांकि, ओम पुरी और सीमा की शादी 8 महीने तक ही चली। इसके बाद 1993 में ओम पुरी ने जर्नलिस्ट नंदिता पुरी संग ब्याह रचाया। कपल को एक बेटा हुआ, जिसका नाम ईशान है। 
साल 2009 की बात है, जब नंदिता ने पति पर एक बायोग्राफी लिखी, जिसका नाम है- Unlikely Hero: The Story of Om Puri। इस बायोग्राफी ने तहलका मचा दिया था, क्योंकि उन्होंने इसमें ऐसे-ऐसे खुलासे किए थे, जिसे सुनकर और पढ़कर लोग दंग रह गए थे। जिस में लिखा था।
नौकरानी संग फिजिकल रिलेशन का जिक्र।

ओम पुरी को सबसे ज्यादा इस बात ने अपसेट किया था कि उनकी वाइफ ने बायोग्राफी में ये लिखा था कि ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में अपनी नौकरानी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बनाया था। इसके साथ ही नंदिता ने एक लक्ष्मी नाम की महिला के बारे में भी जिक्र किया था, जिससे ओमपुरी सेक्शुअली और इमोशनल दोनों रूप में इनवॉल्व थे।

ओमपुरी ने मानी थी ये बात
ओम पुरी ने ये भी बताया था कि अपनी वाइफ से उन्होंने सारे डार्क सीक्रेट्स शेयर किए थे, जैसे सभी पति करते हैं, लेकिन उसने उनकी लाइफ के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र हिस्से को घटिया और बेहूदे गॉसिप में बदल दिया। उन्होंने कहा था, 'लक्ष्मी मेरी लाइफ की सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं में से एक थीं। जिसने मुझे और मेरे भाई के अनाथ बच्चों को पाला।' हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया था कि उन्होंने लक्ष्मी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाया था। उन्होंने इसे खूबसूरत एक्सपीरियंस बताया था।

indo-canadian mudar:
जीवनी
समानांतर सिनेमा एवं मुख्य धारा सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता ओमपुरी के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि

🎂जन्म की तारीख और समय: 18 अक्तूबर 1950, अम्बाला
⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 6 जनवरी 2017, अँधेरी

ओम राजेश पुरी हिन्दी फ़िल्मों के उन प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे, जो अपनी अभिनय क्षमता से किसी भी किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में सक्षम थे। वे भारतीय सिनेमा के एक कालजयी अभिनेता थे। उनके अभिनय का हर अन्दाज दर्शकों को प्रभावित करता है। रूपहले पर्दे पर जब ओम पुरी का हँसता-मुस्कुराता चेहरा दिखता है तो दर्शकों को भी अपनी खुशियों का अहसास होता है और उनके दर्द में दर्शक भी दु:खी होते हैं। हिन्दी फ़िल्मों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें 'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार', 'फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार' और 'पद्मश्री' आदि से भी सम्मानित किया गया था। ओम पुरी हिन्दी सिनेमा के वह सितारे थे, जिन्हें लोग हर भूमिका में देखना पसंद करते थे। कलात्मक सिनेमा हो या कमर्शियल सिनेमा, वह सभी जगह अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे।

परिचय

ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 को पंजाब के अम्बाला शहर में हुआ था। उनके बचपन का अधिकांश समय अम्बाला में ही व्यतीत हुआ। उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे, इसके बावजूद परिवार का गुजारा बामुश्किल चल रहा था। ओम पुरी का परिवार जिस मकान में रहता था। उसके पास एक रेलवे यार्ड था। ओम पुरी को ट्रेनों से काफ़ी लगाव था। रात के वक्त वह अक्सर घर से निकलकर रेलवे यार्ड में जाकर किसी भी ट्रेन में सोने चले जाते थे। यही वह वक्त था, जब ओम पुरी सोचते थे कि में बड़ा होकर एक रेलवे ड्राइवर बनूंगा। बताया जाता है कि आेम के पिता शराब पीने के आदी थे, जिसकी वजह से उनकी माँ उन्हें लेकर पटियाला स्थित अपने मायके सन्नौर चली गई थीं।

अभिनय_में_रुचि

ओम पुरी ने अपने परिवार की समस्या व ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक ढाबे पर नौकरी भी की। कुछ समय बाद ढाबे के मालिक ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए नौकरी से हटा दिया। फिर कुछ समय बाद ओम पुरी पंजाब के पटियाला में स्थित गांव सन्नौर में अपने ननिहाल चले आए। वहां प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसी दौरान उनका रुझान अभिनय की ओर हो गया और वे सिनेमा जगत् के लिए जागरूक से होने लगे और धीरे-धीरे नाटकों में हिस्सा लेने लगे। फिर खालसा कॉलेज में दाखिला लिया। उसी दौरान ओम पुरी एक वकील के यहां मुंशी का काम भी करने लगे। अपने एक साक्षात्कार में ओम पुरी ने खुद खुलासा किया था कि- "शुरुआती दिनों में वे चंडीगढ़ में वकील के साथ मुंशी थे। एक बार चंडीगढ़ में उनके नाटक की परफॉर्मेंस थी, लेकिन वकील ने उन्हें तीन छुट्टी देने से मना कर दिया। इस पर ओम पुरी ने कहा- "अपनी नौकरी रख ले, मेरा हिसाब कर दे।" जब कॉलेज के लड़कों को पता चला कि मैंने नौकरी छोड़ दी तो उन्होंने प्रिंसिपल से बात की। इस पर प्रिंसिपल ने प्रोफेसर से कहा- "कॉलेज में कोई जगह है क्या।" इस पर उन्होंने कहा- "है एक लैब असिस्टेंट की, लेकिन ये आज का स्टूडेंट है, इसे क्या पता साइंस के बारे में।" प्रिंसिपल बोले- "कोई बात नहीं, लड़के अपने आप कह देंगे, नीली शीशी पकड़ा दे, पीली शीशी पकड़ा दे।" इस नौकरी के साथ ही ओम पुरी कॉलेज में हो रहे नाटकों में भी हिस्सा लेते रहे।

इसी समय उनकी मुलाकात हरपाल और नीना टिवाना से हुई, जिनके सहयोग से वह 'पंजाब कला मंच' नामक नाट्य संस्था से जुड़ गए। 'फ़िल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया' से स्नातक के बाद ओम पुरी ने देश की राजधानी दिल्ली स्थित 'नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा' (एनएसडी) से अभिनय का कोर्स किया। यहीं पर उनकी मुलाकात नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार से भी हुई। फिर अभिनेता बनने का सपना लेकर उन्होंने 1976 में 'पुणे फ़िल्म संस्थान' में दाखिला ले लिया।

विवाह

ओम पुरी का निजी जीवन कई बार विवादों के घेरे में आया। उन्होंने दो विवाह किये थे। उनकी पहली पत्नी का नाम 'सीमा' है, किंतु यह दाम्पत्य जीवन अधिक लम्बा नहीं चला और उनका तलाक हो गया। इसके बाद ओम पुरी ने नंदिता पुरी से विवाह किया। नंदिता और ओम पुरी एक पुत्र के माता-पिता भी बने। उनके पुत्र का नाम ईशान है।

फ़िल्मी_शुरुआत

'नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा' से अभिनय का औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओम पुरी ने हिन्दी फ़िल्मों की ओर रूख किया। वर्ष 1976 की फ़िल्म 'घासीराम कोतवाल' में वे पहली बार हिन्दी दर्शकों से रू-ब-रू हुए। 'घासीराम कोतवाल' की संवेदनशील भूमिका में अपनी अभिनय क्षमता का प्रभावी परिचय ओम पुरी ने दिया और धीरे-धीरे वे मुख्य धारा की फ़िल्मों से अलग समानांतर फ़िल्मों के सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में उभरने लगे।
आगे पढ़े https://t.me/baiografi/1245/3819
सफलता

वर्ष 1981 में ओम पुरी को फ़िल्म 'आक्रोश' मिली। 'आक्रोश' में उनके अभिनय की जमकर तारीफ़ हुई। इसके बाद फ़िल्मी दुनिया में उनकी गाड़ी चल निकली। 'भवनी भवई', 'स्पर्श', 'मंडी', 'आक्रोश' और 'शोध' जैसी फ़िल्मों में ओम पुरी के सधे हुए अभिनय का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। किंतु उनके फ़िल्मी सफर में मील का पत्थर साबित हुई- 'अर्धसत्य'। 'अर्धसत्य' में युवा, जुझारू और आंदोलनकारी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में वे बेहद जँचे।

धीरे-धीरे ओम पुरी समानांतर सिनेमा की एक बड़ी ज़रूरत बन गए। समानांतर सिनेमा जगत् में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ-साथ ओम पुरी ने मुख्य धारा की फ़िल्मों का भी रूख किया। कभी नायक, कभी खलनायक तो कभी चरित्र अभिनेता और हास्य अभिनेता के रूप में वे हर दर्शक वर्ग से रू-ब-रू हुए और उनकी प्रशंसा के पात्र बने।

प्रसिद्ध_कलाकारों_के_साथ_कार्य

नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल के साथ ओम पुरी ने 'भवनी भवई', 'अर्धसत्य', 'मिर्च मसाला' और 'धारावी' जैसी फ़िल्मों में काम किया।

अंतरराष्ट्रीय_पहचान

ओम पुरी हिन्दी फ़िल्मों के उन गिने-चुने अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनायी है। 'ईस्ट इज ईस्ट', 'सिटी ऑफ़ ज्वॉय', 'वुल्फ़', 'द घोस्ट एंड डार्कनेस' जैसी हॉलीवुड फ़िल्मों में भी उन्होंने अपने उम्दा अभिनय की छाप छोड़ी है। 'सैम एंड मी', 'सिटी ऑफ़ ज्वॉय' और 'चार्ली विल्सन वार' जैसी अंग्रेज़ी फ़िल्मों समेत उन्होंने लगभग 200 फ़िल्मों में काम किया। 'चार्ली विल्सन' में उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक की भूमिका निभाई थी। हाल के वर्षों में मकबूल और देव जैसी गंभीर फ़िल्मों में अभिनय करने वाले ओम पुरी अपने सशक्त अभिनय के साथ ही अपनी सशक्त आवाज़ के लिए भी जाने जाते हैं।

हास्य_भूमिकाएँ

जीवन के कई वसंत देख चुके ओम पुरी आज भी हिन्दी फ़िल्मों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अंतर बस इतना है कि इन दिनों वे नायक या खलनायक नहीं, बल्कि चरित्र या हास्य अभिनेता के रूप में हिन्दी फ़िल्मों के दर्शकों को लुभा रहे हैं। 'चाची 420', 'हेरा फेरी', 'मेरे बाप पहले आप', 'चुपके-चुपके' और 'मालामाल वीकली' में ओम पुरी हँसती-गुदगुदाती भूमिकाओं में दिखे तो 'शूट ऑन साइट', 'महारथी', 'देव' और 'दबंग' में चरित्र अभिनेता के रूप में वे दर्शकों के सामने आये।

कहा जाता है कि ओम पुरी को पहली फ़िल्म के मेहनताने में मूंगफलियां मिली थीं। ओम पुरी के फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत 1976 में मराठी फ़िल्म 'घासीराम कोतवाल' से हुई थी। यह फ़िल्म विजय तेंडुलकर के मराठी नाटक पर आधारित थी। ओम पुरी का कहना था कि तब उन्हें अच्छे काम के लिए मूंगफलियां मिली थीं। ओम पुरी ने एक चरित्र अभिनेता के अलावा निगेटिव किरदार भी निभाए। उनकी कॉमिक टाइमिंग गजब की थी। उन्होंने 'जाने भी दो यारों' जैसी डार्क कॉमिडी से लेकर आज के जमाने की हंसोड़ फ़िल्मों में काम किया। हाल ही में उन्होंने हॉलिवुड एनिमेशन फ़िल्म 'जंगल बुक' में एक किरदार को अपनी आवाज़ भी दी थी। उनकी आखिरी कमर्शल फ़िल्म 'घायल वन्स अगेन' थी। उनकी मशहूर आर्ट फ़िल्मों में 'अर्ध सत्य', 'सद्गति', 'भवनी भवाई', 'मिर्च मसाला' और 'धारावी' आदि शामिल हैं। 'हेराफेरी', 'सिंह इज किंग', 'मेरे बाप पहले आप', 'बिल्लू' जैसी फ़िल्मों में उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया।

पुरस्कार_व_सम्मान

अपने लम्बे फ़िल्मी सफर में ओम पुरी ने सशक्त अभिनय से कई उपलब्धियाँ और पुरस्कार आदि प्राप्त किये हैं-

'फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार' - 1981 - सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता (फ़िल्म 'आक्रोश')
'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार' - 1982 - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फ़िल्म 'आरोहण')
'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार' - 1984 - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फ़िल्म 'अर्धसत्य')
'पद्मश्री' - 1990
'फ़िल्म फ़ेयर लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड' - 2009

मृत्यु

अपने बेजोड़ अभिनय से भारतीय सिनेमा में कभी न मिट सकने वाली पहचान बनाने वाले अभिनेता ओम पुरी का निधन 6 जनवरी, 2017 को अंधेरी, मुम्बई में हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...