कुणाल कोहली
🎂जन्म 28 अक्टूबर 1970
व्यवसाय निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता, अभिनेता
जीवनसाथी रवीना कोहली
बच्चे 1 (बेटी)
रिश्तेदार डेविड धवन (मामा)
वरुण धवन (चचेरा भाई)
रोहित धवन (चचेरा भाई)
कुणाल कोहली बॉलीवुड में एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और लेखक हैं । उन्हें हम तुम (2004) और फना (2006) के निर्देशक के रूप में जाना जाता है । वह कुणाल कोहली प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक हैं , जिसकी पहली फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक (2008) थी।
कुणाल कोहली एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और लेखक हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। कुणाल हिंदी सिनेमा में फिल्म हम तुम, फना,आदि के लिए जाने जाते हैं। कुनाल कोहली का अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसके तहत उन्होंने फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मेजिक निर्देशित की।
निजी जीवन
कुणाल कोहली का जन्म 28 अक्टूबर 1970 को हुआ था। कुणाल की शादी रवीना कोहली से हुई है, रवीना कॉफी विद करण की निर्देशक रह चुकी हैं। दोनों के एक बेटी भी है- राधा।
करियर
कोहली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर फिल्म क्रिटिक्स से वर्ष 1990 के आखिरी में की थी। फिल्मी दुनिया में बतौर निर्देशक कदम रखने से पहले कुणाल कई म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट कर चुके हैं। कुणाल ने बतौर निर्देशक डेब्यू टीवी शो त्रिकोण से की, इसके बाद उन्होंने यश राज फिल्मस के तहत चार फ़िल्में निर्देशित की, कुनाल की पहली फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे थी, जो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा सकी। इसके बाद उन्होंने हम तुम निर्देशित की, इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से भी नवाजा गया, साथ ही इस फिल्म ने अन्य 5 अवार्ड भी अपने नाम किये। इसके बाद कुनाल ने फना, थोड़ा प्यार थोड़ा मेजिक, ब्रेक के बाद जैसी फ़िल्में निर्देशित की।
प्रसिद्ध फिल्में
मुझसे दोस्ती करोगे, हम तुम, थोड़ा प्यार थोड़ा मेजिक,ब्रेक के बाद, तेरी मेरी कहानी, फिर से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें