ईशा कोप्पिकर एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और राजनीतिज्ञ हैं जो तमिल फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। उन्होंने कई तेलुगु , कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
🎂 जन्म: 19 सितंबर 1976 माहीम, मुम्बई
पति: टिम्मी नारंग (विवा. 2009)
माता-पिता: रागव कोप्पीकर, Bairal Koppikar
बच्चे: रियाना नारंग
आने वाली फ़िल्म: अयलान
शादी की जगह: ISKCON temple Mumbai, मुम्बई
ईशा कोप्पिकर ताइक्वांडो में ब्लैक बैल्ट हैं। अपने अंक ज्योतिषी की सलाह से ईशा ने अपने नाम की स्पेल्लिंग में दो बार फेरबदल किया। जिसमें पहले ishaa koppikar और दूसरी बार में eesha koppikhar बनीं। परन्तु 2015 में इन्होंने एक बार फिर से अपने नाम की असल स्पेलिंग लिखना शुरू कर दिया।
1998 में ईशा तमिल की डेब्यू फ़िल्म काढल कविथाई के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के किरदार के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ी गईं। 2003 में स्टारडस्ट अवार्ड में कंपनी फ़िल्म के लिए इनको सबसे आकर्षक चेहरे नये चेहरे का खिताब दिया गया।
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितम्बर 1976 को मुंबई के एक कोंकणी परिवार में हुआ था। ईशा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की। इस दौरान ईशा का झुकाव मॉडलिंग की तरफ हुआ और उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाने की सोची। इसके लिए उन्होंने कुछ फोटोशूट भी करवाए, जिसकी बदौलत ईशा को अपने करियर की शुरुआत में ही कई अच्छे विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। ईशा ने 1995 में मिस इंडिया कांटेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें मिस टैलेंट के क्रॉउन से नवाजा गया। इन्होंने तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया।
ईशा कोप्पिकर का फिल्मी करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है और न ही इंडस्ट्री में उनको उस तरह की सफलता मिली। हालांकि, सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर इन्होंने अपनी ठीक-ठाक पहचान बना ली। बता दें कि ईशा कोप्पिकर ने साल 1997 में फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में ईशा कोप्पिकर को अच्छी पहचान मिली फिल्म 'कंपनी' के खल्लास गाने से। यह आइटम नंबर काफी हिट हुआ था और इसके बाद ईशा कोप्पिकर को 'खल्लास गर्ल' कहा जाने लगा। ईशा कोप्पिकर अभिनय और डांस के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा ईशा कोप्पिकर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने काफी अवसरों पर ताइक्वांडो वाला अपना टैलेंट दिखाया है।
ईशा कोप्पिकर ने टिम्मी नारंग से शादी की है। उनकी एक तीन साल की बेटी है। हालांकि उनका नाम एक्टर इंदर कुमार के साथ भी जुड़ा था। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं उठी थीं, लेकिन साल 2009 में उन्होंने टिम्मी से शादी कर ली। ईशा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा नाम न कमा पाई हों लेकिन अब वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा कोप्पिकर की नेट वर्थ 44 करोड़ रूपये है
📽️
2007 राख
2007 सलाम-ए-इश्क
2006 डॉन
2006 36 चाइना टाउन
2006 डरना जरूरी है
2005 क्या कूल हैं हम
2005 मैंने प्यार क्यूँ किया
2004 रुद्राक्ष
2004 एक से बढ़कर एक
2004 हम तुम
2003 पिंजर
2003 दिल का रिश्ता
2003 कयामत
2003 डरना मना है
2001 प्यार इश्क और मोहब्बत
2001 आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया
2000 फ़िज़ा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें